Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

एचईसी की आठ मजदूर यूनियनों की संयुक्त बैठक आगामी 21 दिसंबर को

एचईसी की फाइल फोटो

रांची, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हेवी इंजीनियर्स कॉरपोरेशन (एचईसी) से जुड़े तीन प्रमुख मजदूर यूनियनों की मंगलवार को धुर्वा स्थित कार्यालय परिसर में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 दिसंबर को एचईसी से जुड़ी सभी आठ मजदूर यूनियनों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए तीनों यूनियन मिलकर शेष पांच यूनियनों को पत्र लिखकर बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगी।

बैठक में हाल ही में एचईसी प्रबंधन के निदेशक (विपणन) और निदेशक (वित्त) के साथ हुई वार्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासनों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विचार किया।

एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने बताया कि प्रबंधन की ओर से 25 दिसंबर से पहले कर्मियों का लंबित वेतन और बीपीएफ देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, इस माह समाप्त हो रही कर्मचारियों की मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी के समय पर नवीनीकरण की मांग भी उठाई गई थी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान निदेशक (वित्त) ने बताया था कि एनसीएल से जल्द राशि प्राप्त होने के बाद बकाया वेतन का भुगतान, मेडिकल इंश्योरेंस का नवीनीकरण और बीपीएफ का भुगतान किया जाएगा।

आज की बैठक में एचईसी की वर्तमान आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि आश्वासन के अनुरूप समय पर भुगतान नहीं होने की स्थिति में आगे संघर्ष का रास्ता अपनाया जा सकता है।

बैठक में एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार और जनता मजदूर यूनियन के महामंत्री एस.जे. मुखर्जी मौजूद थे।————-

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *