Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अवैध बॉक्साइट उत्खनन पर संयुक्त छापेमारी, 12 टन खनिज जब्त

अवैध बॉक्‍साइड लदे ट्रक की तस्‍वीर

गुमला, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार अवैध खनन और खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खान निरीक्षण दल ने शनिवार को विशुनपुर थाना अंतर्गत मौजा हाडुप, पंचायत सेरका में संयुक्त छापेमारी की।

इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी, खान निरीक्षक और पुलिस बल ने सम्मिलित रूप से अवैध बॉक्साइट उत्खनन एवं भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान महुवापाठ, हाडुप (पंचायत–सेरका) क्षेत्र में लगभग 12 टन अवैध बॉक्साइट भंडारित पाया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार की उत्खनन या भंडारण का लाइसेंंस नहीं है और यह पूर्णतः अवैध है। इसके इसे जब्त कर लिया गया।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व की हानि होती है, बल्कि राष्ट्रीय संपदा का भी क्षरण होता है। बिना वैध पट्टा या लाइसेंस के खनन एवं भंडारण करना खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम-1957 की धारा 4 एवं 21 तथा झारखंड मिनरल्स अधिनियम 2017 के नियम 7 एवं 9 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में, गुरदरी चौरापाठ वन क्षेत्र में वन विभाग की जांच टीम की ओर से बॉक्साइट से लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया। विभाग ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। जिला खनन पदाधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण दल के साथ क्षेत्र का दौरा किया और स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *