Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता छात्रों ने ‘गोरखपुर रंग महोत्सव 2025’ में हासिल किया प्रथम स्थान*

गोरखपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।गोरखपुर रंग महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता की टीम ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। पत्रकारिता विभाग की टीम ने अपने नाटक “सोशल मीडिया: यूज करो, मिसयूज नहीं” के माध्यम से समाज को एक सशक्त और समसामयिक संदेश दिया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को सोशल मीडिया के दोहरे प्रभाव “उपयोग और दुरुपयोग” पर गंभीरता से विचार करने को प्रेरित किया।

टीम में प्रमुख रूप से तनीषा यादव, सुधांशु सिंह, सक्षम द्विवेदी, लाभांश गुप्ता, आंचल शुक्ला, इशांत मालवीय, नीरज जायसवाल और अभिषेक गुप्ता शामिल रहे।

नाटक की लेखन एवं परिकल्पना विभाग के शिक्षक डॉ. अन्वेषण सिंह द्वारा की गई थी। उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग पर सार्थक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

पुरस्कार वितरण समारोह बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ, जहाँ विजेता टीम को के.आई.पी.एम. के चेयरमैन आर.डी. सिंह, ऐश्प्रा के निदेशक अतुल सर्राफ, तथा अभियान रंगमंडल के चेयरमैन नारायण पांडे द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पत्रकारिता पाठ्यक्रम के संयोजक प्रो. राजेश मल्ल ने इसे विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार गुप्त ने छात्रों की रचनात्मकता, सामाजिक संवेदनशीलता और टीम भावना की सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *