Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

सोशल मीडिया पर पत्रकार को मिली धमकी

अररिया फोटो:दिलखुश झा की फाइल तस्वीर

अररिया 17 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के घरबंदा कोसीसरन वार्ड संख्या 8 के रहने वाले दिलखुश झा पिता सुमन झा को सोशल मीडिया के फेसबुक पर जान मारने की धमकी मिली है। जान मारने की धमकी संतोष कुमार नामक फेसबुक आईडी से दिया गया है,जिसको लेकर पीड़ित पत्रकार दिलखुश झा ने रानीगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। पत्रकार ने धमकी देने वाले संतोष कुमार फेसबुक आईडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।संतोष कुमार के फेसबुक आईडी से चार कमेंट कर धमकी दी गई है।

मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *