Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जेएससीए अध्यक्ष ने की आर्चबिशप विंसेंट आइंद और फादर अजीत से मुलाकात

आर्चविशप से मुलाकात करते अजय नाथ शहदेव सहित अन्य
मुलाकात करते अजय शहदेव और फादर अजीत खेस

रांची, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने मंगलवार को पुरुलिया रोड, रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची आर्चडायसिस के आर्चबिशप विंसेंट आइंद एवं प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजीत कुमार खेस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान अजय नाथ शाहदेव ने क्रिसमस के संदेश देते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी सद्भाव, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

वहीं आर्चबिशप विंसेंट आइंद एवं फादर अजीत कुमार खेस ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और सेवा भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर जेएससीए के आजीवन सदस्य जसबीर सिंह खुराना भी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *