Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जेएसएलपीएस कर्मियों को दीपावली में मिले अक्टूबर माह का मानदेय : साह

सुनील कुमार साह की फाइल फोटो

रांची, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने शनिवार काे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीसी) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल से मुलाकात कर आवेदन पत्र सौंपा। साथ ही दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर जेएसएलपीएस में कार्यरत सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, संविदा, आउट सोर्सिंग कर्मियों सहित, ऑफिस बॉय ऑफिस अटेंडेंट हाउसकीपर सहित अन्‍य कर्मियों की भांति अक्टूबर माह का मानदेय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वित विभाग राज्य के सभी पदाधिकारियों-कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन विगत 16 अक्टूबर से निकासी का निर्देश दिया है। महामंत्री सुनील कुमार साह ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल को बताया कि एक तो इन कर्मियों को अब तक कोई अवकाश नहीं दिया जा रहा है जो उनके साथ अन्‍याय है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *