Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांगड़ा की बेटी ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

सम्मान लेने के बाद विजेता चौधरी।

धर्मशाला, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांगड़ा जिला के ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल की प्राचार्य विजेता चौधरी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में सम्मानित किया गया है। इस कॉन्फ्रेंस में भारत सहित अमेरिका, इटली, फ्रांस, बांग्लादेश, इंग्लैंड के साथ 30 अन्य देशों के वक्ताओं ने भाग लिया। विजेता चौधरी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इंग्लैंड की लेबर पार्टी के पूर्व सदस्य एवं लंदन के डिप्टी मेयर द्वारा दिए गया।

यह वर्ल्ड लीडर्स कॉन्फ्रेंस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज में आयोजित की गई। इस कांफ्रेंस में विजेता चौधरी द्वारा की-नोट स्पीकर के रूप में अपना शोध पत्र जिसका विषय ‘एंपावरिंग माइंड्स और ट्रांसफॉर्मिंग फ्यूचर’ के विषय पर पढ़ा गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति कॉलेज के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने भी भाग लिया।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *