Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

कन्नौज , 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने आज अमरापुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज नगर से निकलने वाला सीवर जल किस प्रकार शुद्ध किया जाता है, गंदगी क्यों नहीं बचती और शुद्धिकरण के बाद यह पानी किस प्रक्रिया से गंगा नदी में प्रवाहित होता है—इन सभी पहलुओं की गहन समीक्षा हेतु यह भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यह बताते हुए संतोष व्यक्त किया कि प्लांट निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह व्यवस्था कन्नौज वासियों के लिए आश्वस्तिकर है, क्योंकि शुद्ध किए बिना किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी गंगा नदी में नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर के मुख्य सीवर प्लांट में पूर्व में हुई कमियों एवं निर्माण संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया गया है। जिन ठेकेदारों एवं जिम्मेदार इंजीनियरों द्वारा लापरवाही की गई, उनके खिलाफ आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। यदि कार्यों को मानकों के अनुसार समयबद्ध रूप से दुरुस्त नहीं किया गया, तो दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि गंगा संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और कन्नौज जनपद इस दिशा में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट की सुचारु कार्यप्रणाली पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

(Udaipur Kiran) झा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *