Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कानपुर: बाइकों की सीधी टक्कर में दो किशोरों की मौत, चार घायल

अरौल थाना की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत घने कोहरे के चलते देर रात दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो किशोरों की मौत और अन्य चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना पिहानी गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास हुई जब रितिक चतुर्वेदी (17) बॉबी उर्फ रौनक (16) व नमन तीनों किशोर तेरामल्लू गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तीनों पिहानी गांव का रहने वाले थे।

तभी कोल्ड स्टोरेज के पास घने कोहरे के चलते सामने आ रही बाइक, जिसमे कोल्ड स्टोरेज का कर्मचारी मनोज अपने दो अन्य साथियों के साथ सवार था। दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइके उछलकर दूर जाकर गिरी और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाेगाें की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रितिक और रौनक को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलाें का इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी जनार्धन सिंह यादव बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।———

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *