Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

कांसीर गांव में नवरात्र पर हर दिन होती है कन्या पूजा

कांसीर ग्राम दुर्गा पूजा समिति की पूजा

गुमला, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के रायडीह प्रखंड के कांसीर ग्राम दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष भक्ति भाव से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामवासी स्वेच्छा से लगभग प्रतिदिन एक पूजा से दस पूजा तक कन्या पूजन की तिथि निश्चित करते हैं और भव्य रूप से कन्या पूजन किया जाता है जो देखते ही बनता है।

दुर्गा पूजा समिति के आचार्य प्रधान पुरोहित और समिति के संस्थापक सदस्य खेमचंद झा ने बताया कि वर्ष 1994 से यहां बड़े ही श्रद्धा भाव से मां भगवती का पूजन किया जाता है। इसमें पूरे ग्रामवासियों की सहभागिता होती है। इस वर्ष प्रधान पूजक गगन कुमार सिंह और खिलेश्वर सिंह हैं, जबकि सहायक कृष्ण ठाकुर और कुंभकरण सिंह हैं। पाठकर्ता के रूप में राजेंद्र पंडित और फूल कुमार शर्मा हैं।

जनजाति समाज की भी रहती है सभागिता

आयोजन समिति की विशेषता यह भी है कि जनजाति समाज भी समिति के साथ दुर्गा पूजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। वहीं सोमवार को महासप्तमी के अवसर पर कन्या पूजन राजेंद्र पंडित और ओम नारायण सिंह की ओर से किया गया। इसमें कन्या के रूप में पूजित होने वाली बच्चियों श्रेया मुंडा, प्रिया रौतिया, आस्था भगत, सुशीला भगत, पार्वती कुमारी, पूजा कुमारी, रीमा मुंडा, लीलावती कुमारी, चंद्रिका भगत, सुमित्रा कुमारी, नीतू दास, नेहा दास, खुशी कुमारी, नंदनी कुमारी, चित्रा दास, मुनेश्वरी कुमारी और खुशी कुमारी को भगवती का रूप मानते हुए श्रद्धा भाव से पूजन किया गया। सभी ग्रामवासी विनम्र भाव से इन देवियों के आवभगत में तल्लीन रहे। कार्यक्रम में समिति की ओर से भंडारा का भी आयोजन किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *