Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

रामेश्वरम में कल हाेगा काशी तमिल संगम 4.0 का समापन, उपराष्ट्रपति हाेंगे शामिल

रामेश्वरम में कल काशी तमिल संगम समापन समारोह

रामनाथपुरम, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । काशी तमिल संगम का समापन समारोह 30 दिसंबर को रामेश्वरम में होगा। रामेश्वरम बस स्टेशन के पास मंदिर के हॉस्टल परिसर में हाेने वाले समापान समाराेह में उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन शामिल हाेंगे। इस माैके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए

हैं और मंदिर क्षेत्र के आसपास ड्राेन उड़ान पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

‘काशी तमिल संगम 4.0’ कार्यक्रम 2 से 15 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘नमो घाट’ मंच पर बड़े स्तर पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी, कलाकार, किसान और स्वयंसेवकाें ने इसमें भाग लिया था। अब ‘काशी तमिल संगम 4.0’ का समापन समारोह रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम में आयोजित किया जाएगा। काशी तमिल संगम के समापन समारोह का आयोजन 30 दिसंबर काे रामेश्वरम बस स्टेशन के पास मंदिर के हॉस्टल परिसर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन और अन्य लोगाें के कार्यक्रम में भाग हाेने की उम्मीद है।

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम काे लेकर रामनाथपुरम के जिला कलेक्टर सिमरजीत सिंह कालोन, पुलिस अधिकारी संदीश और सुरक्षा विभाग के अधिकारी काशी तमिल संगम के आयोजन स्थल का दाैरा और मंदिर के आवास परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधन काे लेकर

समीक्षा की।

मंदिर और आसपास परिसर के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संदीश ने पत्रकारों से बात की। उन्हाेंने बताया कि उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से आने पर, मंडप हेलीपैड से रामेश्वरम तक मदुरै-रामेश्वरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया जाएगा और उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए मंच पहुंचने के बाद पुनः चालू कर दिया जाएगा। वहां से उनके लौटेंने के दाैरान फिर से यातायात रोका जाएगा। उन्हाेंने बताया कि काशी तमिल संगम के समापन समारोह में पांच हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा के लिए सात साै पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उपराष्ट्रपतियों की यात्रा के दृष्टिगत आज और कल 29 और 30 तारीख को पाम्बन, मंडपम, तंगचिमदं, रामेश्वरम और अन्य क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। संदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे और ड्रोन जब्त कर लिए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *