Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काशी तमिल संगमम—4: तमिल महिलाओं के दल ने हनुमानघाट पर गंगा में लगाई डुबकी

गंगा स्नान करती तमिल महिलाएं

—दक्षिण भारतीय मंदिरों में किया दर्शन पूजन,कांची मठ भी पहुंची

वाराणसी,13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण में भाग लेने तमिलनाडु से आए छठें महिलाओं के दल ने शनिवार को हनुमान घाट पर पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। महिलाओं ने गंगा में स्नान कर मां गंगा का पूजन कर घर परिवार और देश में सुख समृद्धि की अर्जी लगाई। इसके बाद महिलाओं ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सभी लोगों को मंदिरों के इतिहास दिव्यता,भव्यता और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।

इसके उपरांत महिलाएं हनुमान घाट स्थित तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंची। वहां उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। महिलाओं ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती के घर के समीप पुस्तकालय का भी भ्रमण किया । यहां से दल कांची मठ पहुंचा और वहां के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। हनुमान घाट और मठ में दक्षिण भारतीय मंदिर को देखकर महिलाओं में खुशी देखी गई। तमिलनाडु की मुत्तलक्ष्मी ने बताया कि सुबह हम लोग वाराणसी के गंगा घाट पर गए थे। इसके बाद गंगा स्नान कर मन पवित्र हो गया। वहां हमने मंदिरों का भ्रमण किया । हम देखकर आश्चर्यचकित हो गए की काशी में भी ऐसा मंदिर मौजूद है जैसा हमारे दक्षिण भारत में है। हम लोग काशी विश्वनाथ मंदिर भी गए । कभी हमने सोचा नहीं था कि बाबा के दर्शन इतनी आसानी से हो जाएंगे । लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है कि उन्होंने दक्षिण भारत के महिलाओं के लिए इतना सोचा और आज हम महिलाएं काशी में भ्रमण के बाद प्रयागराज और अयोध्या में भी दर्शन पूजन करेंगे।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *