Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

कठुआ पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त 10 वाहन जब्त किए

Kathua police seize 10 vehicles involved in illegal mining

कठुआ, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में कठुआ पुलिस ने पुलिस पोस्ट नगरी, ओपी घाटी, चाडवाल, पुलिस स्टेशन बिलावर और पुलिस स्टेशन लखनपुर के अधिकार क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के आरोप में 10 वाहन जब्त किए।

सबसे पहले डीएसपी मुख्यालय कठुआ और एसएचओ पुलिस स्टेशन कठुआ के पर्यवेक्षण में नगरी प्रभारी और आउट पोस्ट घाटी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने अपने अधिकार क्षेत्र में जांच के दौरान बिना किसी कानूनी अनुमति के अवैध खननध्निर्माण सामग्री के परिवहन में लिप्त 6 ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त किए।

दूसरे मामले में एसडीपीओ बॉर्डर और एसएचओ पीएस राजबाग के मार्गदर्शन में प्रभारी चाडवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चडवाल क्षेत्र में अवैध खनन में शामिल 2 डंपर जब्त किए, जो बिना ए फॉर्म के थे। इसके अतिरिक्त एसडीपीओ बिलावर और एसएचओ बिलावर के मार्गदर्शन में बिलावर की पुलिस टीम ने बिलावर क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त 1 ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त की।

इसी तरह डीएसपी डीएआर कठुआ और एसएचओ पीएस लखनपुर के मार्गदर्शन में पीएस लखनपुर की पुलिस टीम ने लखनपुर क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त एक डंपर जब्त किया। इस बीच अवैध खनन में लिप्त सभी 10 वाहन जब्त कर लिए गए और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए तुरंत भूवैज्ञानिक एवं खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *