Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कायस्थ समाज सदैव नैतिकता बुद्धि और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का करता है निर्वाहन : पवन श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त के पूजन कार्यक्रम का छाया चित्र

कायस्थ समाज को धर्म से जोड़ते हुए संगठित करना मेरा परम उद्देश्य :डॉ. शुशील सिन्हा

प्रयागराज, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कायस्थ समाज सदैव नैतिकता बुद्धि और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करता है। यह बात गुरुवार को भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन अर्चन का कार्यक्रम पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ धूमनगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व पार्षद व भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के आशीर्वाद से कायस्थ समाज में अनेक विभूतियों क्रमशः स्वामी विवेकानन्द, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस, जय प्रकाश नारायण, लाल बहादुर शास्त्री, डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन, अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायक मुकेश कुमार, कवित्री महादेवी वर्मा, गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे अनेक लोगों ने जन्म लेकर कायस्थ समाज को शीर्ष पर पहुंचाते हुए समाज का मान बढ़ाया है।

भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव के अगुवाई में पूरे मनोयोग से जयंती समाराेह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवान् श्री चित्रगुप्त की कथा का श्रवण करते हुए कलम दवात की पूजा की।

मुख्य यजमान कायस्थ समाज के वरिष्ट नेता डॉक्टर शुशील सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज को धर्म से जोड़ते हुए संगठित करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को अभियान बनाकर नगर के सभी मोहल्लों में भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर के निर्माण एवं पूर्व के मंदिरों का सौन्दर्यीकरण करने का संकल्प भी लिया।

उक्त अवसर पर वीर कृष्ण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, शरद चंद्र श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *