Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विपक्ष के दुष्प्रचार पर नजर रखें कार्यकर्ता : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज के शहीद चन्द्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने का छाया चित्र

विपक्ष के पास कार्यकर्ता नहीं उसकी जगह उनके पास गुंडे अपराधी माफिया : डिप्टी सीएम

प्रयागराज, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि भाजपा आरक्षण खत्म करेगी संविधान खत्म करेगी लेकिन विपक्ष को ये मालूम होना चाहिए कि भाजपा न तो आरक्षण खत्म करेगी न संविधान खत्म करेगी, भाजपा संविधान की पूजा करेगी। उक्त बात सोमवार को प्रयागराज पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार पर नजर रखें। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को सजगता से मतदाता सूची के शुद्धिकरण के दूसरे अभियान में लगना होगा। मतदाता सूची में कोई बेईमानी न हो पाए कार्यकर्ता इस पर पैनी निगाह रखें। सही मतदाता सूची होगी तो भाजपा को 2047 तक कोई हिला नहीं पाएगा। मतदाता सूची का भारतीयकरण होना चाहिए उसमें कोई घुसपैठिए न हों। जब से बिहार में एसआईआर शुरू हुआ तब से लेकर अब यूपी के एसआईआर अभियान को लेकर अखिलेश यादव जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को गुमराह नहीं होना है, अर्जुन की तरह अपना लक्ष्य मछली की आंख पर रखना है।

इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल व गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनन्दन किया। सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, राजेंद्र मिश्र, विभूति नारायण सिंह, रमाशंकर शुक्ल, विजय श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, मनोज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, संजय राजन, विवेक मिश्रा, संजय पासवान, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल, विजय पटेल, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *