Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

केशव प्रसाद मौर्य ने किया निःशुल्क अटल स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ

अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ,20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित निःशुल्क अटल स्वास्थ्य मेला-6 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बैसाखी चश्मा और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया तथा मरीजों को प्राप्त हो रही निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अटल जी के आशीर्वाद से आज डबल इंजन की जन समर्पित सरकार है जिसके कारण निरंतर स्वस्थ मेले का आयोजन हो रहा है और बिना भेदभाव के इतनी बड़ी संख्या में सबका इलाज यहां किया जा रहा है। अटल जी हमारे बीच में नहीं है ऐसा हमको कभी महसूस नहीं होता है उनका आशीर्वाद सदैव हम सबके साथ है। अटल जी के आशीर्वाद से विकसित भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निर्धारित हो गया है 2047 में जब आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे तब विकसित भारत होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अटल स्वास्थ्य मेला एक पवित्र सेवा समर्पण और संवेदना का कार्य का कार्य है। व्यक्ति के जीवन में निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आप लोग सजग रहिए व्यायाम करिए, योग और ध्यान करिए और खान-पान में सावधानी रखिए।

स्वास्थ्य मेला संयोजक डॉ नीरज सिंह ने कहा कि लखनऊ अटल जी की कर्मभूमि रही है। अटल जी को श्रद्धांजलि के रूप में हम प्रत्येक वर्ष यह स्वास्थ्य मेला आयोजित करते हैं । 2019 से आरंभ स्वास्थ्य मेला प्रत्येक वर्ष हजारों जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दे रहा है।

पूर्व सांसद और पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज का अवसर इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेने का है और उसके बाद स्वयं के मन में संकल्प लेने का है कि हम भी सेवा के क्षेत्र में कुछ करे और हमारे देश का जरूरतमंद और पीड़ित वर्ग है उसको लाभ पहुंचाएं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उनको अवगत करायें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह ने बताया कि छठे अटल स्वास्थ्य मेले के पहले दिन 5220 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। मेले में 50 अल्ट्रासाउंड,40 ईसीजी, 25 इको हुए ।इसके साथ ही 35 दिव्यांजनो को बैसाखी, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल वितरित की गई। स्वास्थ्य मेले में 110 सुनने की मशीन और 715 चश्मों का वितरण हुआ। अटल स्वास्थ्य मेला में एस.जी.पी.जी.आई.,मेडिकल कॉलेज सहित लगभग 100 से अधिक निजी अस्पताल और अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए हैं।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *