Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट स्टेडियम बनेगा : केशव प्रसाद मौर्य

सम्बोधित करते केशव प्रसाद मौर्य

-खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार रही ‘महापौर कप’ : केशव प्रसाद मौर्य-खेल और खिलाड़ियों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा : महापौर

प्रयागराज, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नगर निगम प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित 28 दिसम्बर से 2 जनवरी तक किए जा रहे 6 दिवसीय खेलो प्रयागराज महापौर कप के तृतीय दिवस का आयोजन गवर्नमेंट प्रेस मैदान में किया गया। इस अवसर पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब एवं भानु प्रताप सिंह क्लब के बीच होने वाले 20-20 सेमीफाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रिकेट खेलते हुए किया।

इस माैके पर उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि प्रयागराज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहा है और न रहेगा। महापौर गणेश केसरवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों पर चलते हुए सांसद खेल प्रतियोगिता की तरह खेलो प्रयागराज महापौर कप की ऐतिहासिक पहल की है। जो प्रयागराज के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान कर रहा है। आज देश की बेटियां खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इस खेलो प्रयागराज महापौर कप मंच द्वारा प्रयागराज की बेटियों को भी अवसर मिलेगा और देश का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए महापौर ने पहल की है, जो बहुत जल्द हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे और बनवा कर रहेंगे, जिसे हमारी ही सरकार बनवाएगी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रयागराज आगे बढ़ेगा और भारत का नाम रोशन करेगा।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन से प्रभावित होकर नगर निगम प्रयागराज के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए खेलो प्रयागराज महापौर कप का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत 22 प्रकार की खेल के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जा रहा है। हमारा संकल्प है प्रयागराज के खिलाड़ियों को हर कीमत पर आगे बढ़ाऊं।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगा पार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुना पार जिलाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने आयोजन की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। संचालन राजेश केसरवानी एवं सुभाष वैश्य ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पार्षद आशीष द्विवेदी रहे।

इस अवसर पर पार्षद किरन जायसवाल, पंकज जायसवाल, अमित सिंह, रितेश मिश्रा, मुकेश कसेरा, राजू शुक्ला, भाजपा महामंत्री देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर शुक्ला और नगर निगम प्रयागराज के सभी पार्षद एवं अधिकारीगण एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *