Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ख़ेतासराय खुटहन मार्ग का 22.15 करोड़ की लागत से हाेगा निर्माण

खेल कूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर,16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर से खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव के प्रयास से जनपद को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि खेतासराय से खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 2215.57 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय सुकृति प्रदान कर दी है। उक्त सड़क मार्ग की लंबाई लगभग 9.5 किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण के लिए खुटहन और खेतासराय के क्षेत्रवासियों की काफी दिनों से मांग थी। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण मार्ग को जोड़ता है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने खेतासराय, खुटहन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए जौनपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्तमंत्री का आभार प्रकट किया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *