Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, सुमित मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच

अररिया फोटो: मैन ऑफ द मैच
अररिया फोटो: मैच से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ी

अररिया, 24 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । स्थानीय अररिया महाविद्यालय मैदान पर बुधवार को खेले गए सीनियर वर्ग 35वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग मैच कांसम ट्रॉफी के तीसरे मैच में किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने प्रशांत क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 121 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 29.5 ओवर में 10 विकेट पर 167 रन बनाए। बल्लेबाजी में शशांक नंदन ने 20 गेंदों में 29 रन, सुमित मिश्रा ने 24 गेंदों में 26 रन तथा राज किशन ने 32 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया।

प्रशांत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमान अंसारी ने 5.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट, मो. नासिर ने 5 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा रफीक आलम ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत क्रिकेट क्लब की टीम किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी के घातक गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 14.1 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में फहाद ने 16 रन, सैफ ने 11 रन तथा मो. नासिर ने 4 रन बनाए।

किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सुमित मिश्रा और गौरव देव ने 4-4 विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया, जबकि लक्ष्य को 2 विकेट मिले।शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुमित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच के अंपायर अनामी शंकर और अश्वनी कुमार थे,जबकि स्कोरर अंकित कुमार थे।

मैच मे उपस्थित जिला क्रिकेट संघ पदाधिकारी एवं सदस्यों में राजेंद्र प्रसाद यादव, ओम प्रकाश जयसवाल, अमित सेनगुप्ता, राजू एवं ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *