Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

लाश की फोटो
घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीण
मौके पर मौजूद महिलाएं
मौके पर पहुंची पुलिस कीफोटो

अमेठी, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अमेठी जिले के थाना जामो क्षेत्र के बाबा नगर गांव में बुधवार की शाम को एक दर्दनाक घटना घट गई। यहां महज 15 वर्षीय किशोर मुनाफ पुत्र मेहताब ने घरेलू विवाद के चलते अपनी जान दे दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को करीब 4 बजे शाम मुनाफ अपनी मां से पैसे मांग रहा था। मां ने जब उसे पैसे देने से इनकार किया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद मां बाजार चली गईं और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। जब मां वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि दरवाजा भीतर से बंद है। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर सबके होश उड़ गए। मुनाफ छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता बाहर परदेश में रहता है। अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। गांव वालों ने बताया कि मुनाफ स्वभाव से शांत था, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर जिद करने लगता था। उसकी अचानक मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *