Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संगीत मानसिक शांति एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण : युगल किशोर मिश्र

संगीत कार्यशाला

-ज्वाला देवी गंगापुरी में संगीत शिक्षा कार्यशाला का आयोजन

प्रयागराज, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद के रज्जू भैया सभागार में मंगलवार को केशव संकुल के संगीत प्रमुख आचार्य रामजी मिश्र एवं आचार्या रोली मालवीय की देख रेख में संगीत शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की बारीकियों से परिचित कराना था। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की संगीत शिक्षा से सम्बंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि संगीत न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि मानसिक शांति और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यशाला में प्रशिक्षक आचार्य रामजी मिश्र ने विद्या भारती द्वारा संचालित काशी प्रांत के केशव संकुल के सभी विद्यालयों के संगीताचार्यों एवं वन्दना प्रमुख विद्यार्थियों को सुर, ताल, लय एवं रागों की व्यावहारिक जानकारी दी। इसके पूर्व ज्वाला देवी सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में वन्दना प्रमुख विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गायन एवं वादन की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *