Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : स्वयं अच्छे खिलाड़ी बनें और अपने साथियों को भी खेल से जुड़ने प्रोत्साहित करें : डॉ प्रशांत

स्वयं अच्छे खिलाड़ी बनें और अपने साथियों को भी किसी न किसी खेल से जुड़ने प्रोत्साहित करें : डॉ प्रशांत

कोरबा, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में शनिवार को परिक्षेत्र स्तरीय महिला-पुरुष बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शासकीय ईवीपीजी कॉलेज की टीम विजेता रही। कमला नेहरू कॉलेज की मेजबान टीम उपविजेता रही। ईवीपीजी और मिनीमाता के बीच हुई रोमांचक भिड़ंत में बाजी मारते हुए महिला वर्ग से भी ईवीपीजी की टीम ने विजेता के खिताब पर कब्जा कर स्टेट लेवल में प्रवेश किया। मिनीमाता की टीम उपविजेता रही।

उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन अनुरूप आयोजित प्रतियोगिता में कुल तीन महाविद्यालयों की महिला-पुरुष बास्केट बाल टीम ने भाग लिया। इनमें जिले की अग्रणी उच्च शिक्षा संस्था शासकीय ईवीपीजी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज एवं मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने बाल को बास्केट में डालकर स्पर्धा का शुभारंभ किया।

उन्होंने खिलाड़ी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे खिलाड़ी बनें और अपने साथियों को भी किसी न किसी पसंदीदा खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। विशिष्ट अतिथि रहे जिले के वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी एवं ईवीपीजी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ बोगीशंकर राव ने कहा कि खिलाड़ी भावना और पूरे उत्साह से खेलें, विश्वविद्यालय की टीम में जगह हासिल करें।

शासकीय ईवीपीजी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ बोगीशंकर राव ने बताया कि, विजेता टीमें अब अगले माह 16 जनवरी से राज्यस्तरीय स्पर्धा में कोरबा सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग की स्टेट स्पर्धा एलसीआईटी एवं महिला बास्केट बाल टीम कमला नेहरू महाविद्यालय राजनांदगांव में स्टेट खेलने जाएगी।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *