Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

विजयदशमी पर कोरबा पुलिस अधीक्षक ने की शस्त्र पूजा

दशहरा पर कोरबा पुलिस अधीक्षक ने की शस्त्र पूजा, पुलिस लाइन में लगी हथियारों की प्रदर्शनी और की गई हवाई फायरिंग
दशहरा पर कोरबा पुलिस अधीक्षक ने की शस्त्र पूजा, पुलिस लाइन में लगी हथियारों की प्रदर्शनी और की गई हवाई फायरिंग

कोरबा,02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजा की परंपरा सनातन धर्म में पुरातन काल से चली जा रही । आधुनिक परिवेश में आज गुरुवार काे जिले के एसपी पुलिस लाइन में इस परंपरा को निभाते हैं। इस खास दिन काे पुलिस बल के पास जो भी हथियार होते हैं, उनकी प्रदर्शनी लगाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है। कोरबा जिले के रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन में भी कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इस परंपरा को निभाया और शस्त्र पूजा कर जिलेवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी। शस्त्रों की पूजा करने के पुलिसकर्मियों ने हवाई फायर किया।

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के साथ जिला पुलिस बल में तैनात सभी सीएसपी, डीएसपी और थानेदार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग कर शस्त्र पूजा की। इस दिन एक तरह से हथियारों की टेस्टिंग भी हो जाती है। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाती है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्र पूजा करने से युद्ध में अजेय होने का वर मिलता है।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *