Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कमीशन वृद्धि की मांग को लेकर कोटेदार संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, साैंपा ज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कोटेदार संघ के लोग
प्रदर्शन करते हुए कोटेदार संघ के लोग

जौनपुर , 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार को कोटेदार संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कमीशन में वृद्धि की मांग की। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और ई-मशीनें जमा करने की चेतावनी दी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेता (कोटेदार) खाद्यान्न और चीनी पर लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम आय गारंटी की मांग लगातार कर रहे हैं। कोटेदार सरकार के निर्देशों के अनुसार राशन वितरण करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान ई-पास मशीन से ईमानदारी से वितरण के लिए उनकी सराहना हुई और उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार से प्रशस्ति पत्र भी मिला। कोटेदार आयुष्मान कार्ड, किसान फार्मर रजिस्ट्री और वोटर लिस्ट संशोधन जैसे अन्य सरकारी कार्यों में भी सहयोग करते हैं।

हालांकि, उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को खाद्यान्न पर केवल 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है। इसकी तुलना में अन्य राज्याें में अधिक लाभांश दिया जाता है। संघ की मांग है कि अन्य राज्यों की तरह लाभांश और न्यूनतम आय गारंटी प्रदान की जाए, ताकि बढ़ती महंगाई में उनके परिवारों का भरण-पोषण हो सके। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो कोटेदार 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *