कुलगाम पुलिस ने 20 साल से गिरफ्तारी से बच रहे दो एनडीपीएस अपराधियों को किया गिरफ्तार
कुलगाम, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .। फरार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए कुलगाम पुलिस ने आज दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज) अधिनियम के मामलों में बीस साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
एक प्रेस बयान में एक पुलिस प्रवक्ता ने पहले आरोपी की पहचान एजाज अहमद शेख पुत्र कादिर शेख निवासी नास्सू बदराहगुंड, जो काजीगुंड पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 15/18 के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 107/2005 में वांछित था। लगभग 20 वर्षों तक गिरफ्तारी से बचने के बाद उसे काजीगुंड के जेएंडके बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया।
दूसरे आरोपी की पहचान बिलाल अहमद गनी पुत्र ग़ैर नबी गनी निवासी लालन गनूर, कुलगाम के रूप में हुई है जो वर्तमान में काजीगुंड के रेलवे ब्रिज के पास लेवडोरा में रहता है। वह काजीगुंड पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 15/18 के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 223/2006 में वांछित था और लगभग 19 वर्षों से फरार था।
कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत चौधरी (आईपीएस) ने टीमों की सराहना करते हुए कहा कि कुलगाम पुलिस सभी अपराधियों खासकर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी कानून से बच न सके।
(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता



