Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कुमारी रिया बनी एक दिन की सांकेतिक डीएम, आईएएस बनने का संकल्प

कु० रिया साथ में डीएम जसजीत कौर ( पीले सूट में)

बिजनौर 16 अक्टूबर (हि .स.) | मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर की 11वीं कक्षा की मेधावी छात्रा कु. रिया रानी पुत्री रविदत्त सिंह, निवासी ग्राम इनामपुरा, विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल को एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी कु. रानी ने जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतें पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, उप जिलाधिकारी चांदपुर नितिन तेवतिया, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बिजनौर, आईसीडीएस रविता राठी आदि मौजूद थे।

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिले की मेधावी छात्रा कु. रिया रानी को बुके देकर सम्मानित किया भी किया गया।

सांकेतिक जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गुणवत्ता के आधार पर करें ताकि सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का आम जनता को भरपूर लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होनें सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित, मजबूत और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होेंने आह्वान किया कि महिलाएं खुद को कमजोर न समझें और स्वयं को शिक्षित एवं सशक्त बनाते हुए देश और समाज के निर्माण अपनी भूमिका निभाएं।

(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *