Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते मजदूर ने की आत्महत्या

नदीगांव

उरई, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नदीगांव थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान 34 वर्षीय उत्तम सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर के एक कमरे में फांसी लटके हुए मिले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना नदीगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मंगलवार- बुधवार को मृतक उत्तम सिंह ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिवार के सदस्यों ने जब उन्हें कमरे में लटकते देखा, तो लटकता शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार मृतक उत्तम सिंह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। जिसके चलते वह गंभीर मानसिक दबाव में थे। इस कारण आत्महत्या कर ली।

वहीं, नदीगांव थाना प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *