Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

काम करने गए मजदूर की तेलंगाना में मौत

शव को देखने जुटी लोगों की भीड़

गोड्डा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के महागामा प्रखंड के धर्मोडीह पंचायत अंतर्गत दूधबेचा गांव निवासी लापेश्वर यादव के पुत्र रंजन कुमार यादव (35) की तेलंगाना के सत्तूपाली में मजदूरी करने के दौरान आकस्मिक मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

साथी मजदूर गौतम कुमार साह ने बताया कि आठ मजदूर एक साथ रहकर काम करते थे। बुधवार रात भोजन करने के बाद सभी सोने गए थे। तड़के करीब तीन बजे रंजन को पेट में दर्द हुआ, शौच के बाद उल्टी हुई और तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों ने शव गांव लाने की मांग की। साथियों ने अपने खर्च पर एंबुलेंस से शुक्रवार दोपहर शव दूधबेचा गांव पहुंचाया। शव पहुंचते ही मजदूर की पत्नी, मां और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि रंजन सरल स्वभाव का था और पिछले 10 वर्षों से बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

वहीं घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया। मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव ने भी आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रंजीत कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *