Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जम्मू में साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की याद में लंगर का आयोजन किया

जम्मू में साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की याद में लंगर का आयोजन किया

जम्मू, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जम्मू में साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की याद में लंगर का आयोजन किया इंदिरा नगर मीरान साहिब में साहिबजादों और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पूजनीय माता गुजरी कौर जी के शहादत के उपलक्ष्य में लंगर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया और साहिबजादों और माता गुजरी कौर जी के सर्वोच्च बलिदानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिश्नाह के विधायक डॉ राजीव एसडीपीओ आरएसपुरा गुरमीत सिंह और समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों ने लंगर में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर बोलते हुए बिश्नाह के विधायक डॉ. राजीव ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और उनके परिवार द्वारा धर्म और राष्ट्र के लिए किए गए अद्वितीय बलिदानों को सदा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्व इतिहास में ऐसे निस्वार्थ बलिदानों का कोई सानी नहीं है जो मानवता को गौरव गरिमा और नैतिक साहस के साथ जीने और समाज की सेवा में स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। साहिबजादों ने जिन सिद्धांतों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी उन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी शहादत अटूट आस्था और प्रतिरोध का एक ज्वलंत उदाहरण है। —————

(Udaipur Kiran) / रमेश गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *