Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय

जौनपुर, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह विस्तार बीएससी (कृषि) के तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर, तथा एमएससी (कृषि) के तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत एवं कैरी फारवर्ड छात्रों के लिए किया गया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा बुधवार को जारी सूचना के अनुसार, छात्र अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 8 दिसम्बर तक भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसम्बर निर्धारित की गई है।

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई भी आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *