Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एसआईआर अभियान के आख़िरी दो दिन, कार्यकर्ताओं के लिए करो या मरो की स्थिति : अनिल दीक्षित

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व अन्य

कानपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसआईआर अभियान के अब सिर्फ दो दिन बचे हैं ये दो दिन हम सब कार्यकर्ताओं के लिए करो या मरो की स्थिति होने वाली है। हम सबको अपने बूथ के बीएलओ से ऐसे मतदाताओं की सूची प्राप्त कर जिन्होंने अभी तक अपने न्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए उनसे संपर्क कर उनके न्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ के पास जमा करवाएं। यह बातें सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एसआईआर अभियान, अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक व सहसंयोजक की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान में जनमानस को आ रही समस्या बताई तो अध्यक्ष ने बैठक के बीच में ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता कर तुरंत समस्या का निदान करने को कहा।

इसके बाद अटल जन्मजयंती शताब्दी वर्ष समारोह अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की। वीर बाल दिवस जो गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों जोरावर सिंह साहिबजादा फतेह सिंह के अदम्य साहस, सनातन के प्रति निष्ठा व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया था। वीर बाल दिवस मनाकर उनकी शहादत को प्रणाम करने व उनको श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है।

बैठक में अवधेश सोनकर जन्मेजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, सतेंद्र पांडेय,अभिषेक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *