Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गंगा बैराज पर देर रात ताबड़तोड़ चेकिंग, स्टंटबाजों और नशेड़ी चालकों में हड़कंप

ब्रीथ एनालाइजर से शराब के नशे की जंच करते अधिकारी

कानपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। शनिवार देर रात जिले के सबसे चर्चित स्टंटबाजी के अड्डे गंगा बैराज पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टंटबाजों और नशे में वाहन चलाने वालों में खौफ देखने को मिला।

मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग खत्म होते ही कानपुर प्रशासन और पुलिस की टीम सड़कों पर उतर आई। डीएम डीसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में अधिकारियों का काफिला सीधे पहुंचा गंगा बैराज, जो लंबे समय से स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग के लिए बदनाम रहा है। बैराज चौराहे पर कार और बाइकों को रोककर सघन वाहन चेकिंग की गई।

ब्रीथ एनालाइजर से शराब के नशे की जांच हुई, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट की सख्ती से पड़ताल की गई। सड़क पर अचानक अफसरों की मौजूदगी देख वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

कुछ लोग सवाल पूछते नजर आए, तो कई वाहन चालक दूर से ही अधिकारियों को देखकर रास्ता बदलते दिखे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान देर रात तक जारी रहेगा और सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

चेकिंग अभियान के दौरान डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *