Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्व. श्रीनिवास तिवारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था : प्रान्त प्रचारक

मंचासीन प्रान्त प्रचारक कौशल व कुंवर मानवेन्द्र सिंह

लखनऊ,21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे स्व. श्रीनिवास तिवारी की 100वीं जयंती के अवसर पर पारा स्थित एक होटलमें व्हीलचेयर वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधान ​परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह,प्रान्त प्रचारक कौशल और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल ने कहा कि शाखा जाना श्रीनिवास जी के जीवन का प्रमुख लक्ष्य था। शायद ही कभी किसी मजबूरी के कारण उनकी शाखा छूटी हो। कभी भी मार्ग से वह विचलित नहीं हुए। उनका आदर्श जीवन था। अटल जी के साथ काम किया चाहते तो बहुत कुछ अर्जित कर सकते थे । उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। उच्च विचार को लेकर चलने वाला उनके जैसा व्यक्ति मिलना कठिन है। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह 1972 में एलएलबी में दाखिला लिए थे तब से श्रीनिवास जी का मार्गदर्शन मिलना शुरू हुआ। हर व्यक्ति को खुश रखना उनका स्वभाव था। 1975 में संघ शिक्षा वर्ग करने गए तो इस समय इमरजेंसी लग गई । वहां से लौटे तो भूमिगत हो गए और बाद में आपातकाल में जेल में रहे। बरेली जेल में रखा गया। श्रीनिवास जी का जेल में मार्गदर्शन मिलता रहा। श्रीनिवास तिवारी जी का जीवन राष्ट्र भक्ति से प्रेरित था।

कार्यक्रम में राष्ट्रधर्म पत्रिका के निदेशक सर्वेश द्विवेदी, उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्रनाथ मिश्र,भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,शिवेन्द्र तिवारी, राघवेन्द्र तिवारी, आशीष तिवारी, प्रियंक आर्य, मानस द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *