बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर अत्याचार का विराेध, वकीलाें ने यूनुस का फूंका पुतला

कानपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार को कचहरी स्थित शताब्दी गेट के बाहर दर्जनों अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया।
ॉयर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता बुध गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के साथ आए दिन हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, उससे अधिवक्ता समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से अत्याचार किए जा रहे हैं, जो अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हिंदू समुदाय के एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और इसके बाद उसके शव को जला दिया गया। ऐसी जघन्य घटनाएं यह दर्शाती हैं कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में है। उन्होंने अंतरिम सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
कीलाें ने मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर यह चेतावनी दी है कि अगर बांग्लादेश सरकार इस तरह के कृत्यों रोक नहीं लगती है तो अधिवक्ता समाज प्रधानमंत्री भारत सरकार से अपील करता है कि अधिवक्ता समाज को छूट दें। ताकि हम उन्हें सबक सिखा सकें। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, राघव अवस्थी, वीरेंद्र पासी, अमित सिंह व राकेश तिवारी समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप



