Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ली अकादमी स्कूल सौ साल पूरे होने पर मनायेगा शताब्दी गौरव महोत्सव

अररिया फोटो:बैठक के बाद की तस्वीर

अररिया 21 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज प्लस टू ली अकादमी स्कूल के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूर्व विद्यार्थियों की एक बैठक विद्यालय परिसर में रविवार को हुई।,जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 17 और 18 जनवरी को शताब्दी गौरव महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन कमिटी एवं कार्यशील कमिटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का संयोजक राशिद जुनैद को बनाया गया।

बैठक के संदर्भ में मार्गदर्शन कमिटी के सदस्य प्रशांत प्रवीण व सह संयोजक ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि शताब्दी गौरव महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय होना है, जिसमे विद्यालय के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक पहलुओं, विद्यालय के 20वी सदी के पूर्व छात्रों को जोड़ने आदि पर विशेष महत्व दिया जाएगा। वही प्रथम दिन शताब्दी ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, परिचय सत्र, विद्यालय गाथा, विद्यालय गौरव प्रदर्शनी का आयोजन होगा। दूसरे दिन मुख्य समारोह आयोजित होगा जिसमें प्रार्थना सत्र, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शताब्दी स्मृति चिन्ह का अनावरण, व ग्रैंड डिनर करने पर सहमति बनी।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *