Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विधान सभा समिति ने जिला प्रशासन संग बैठक कर दिए कई निर्देश

स्वागत करते कार्यकर्त्ता

दुमका, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विधान सभा समिति की बैठक जिला प्रशासन संग शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति पूर्व मंत्री सह जुलसलाई जदयू विधायक सरयू राय ने परिसदन भवन में हुई। बैठक में सदस्य के रूप में भाजपा जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुवंर उपस्थित रहे।

इस अवर पर विभिन्न योजाओं और स्थलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत पर समिति सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के डंपिग कोयला यार्ड का निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों से कोयला डंपिग यार्ड को एक किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। जिससे लोंगो को प्रदुषण से निजात मिले। वहीं नगर पर्षद क्षेत्र के मैलगढ़ा, बक्सीबांध से अन्यत्र स्थानांतरण कर प्रदुषण से स्थानीय लोगों को राहत दिलाने का आग्रह जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत जायसवाल ने आग्रह किया। इस पर समिति सभापति राय ने विभाग के पदाधिकारियों से कचरा प्रबंधन के दिशा में जाना। इस पर नगर पर्षद अधिकारियों ने विभागीय आदेशानुसार कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं ने जदयू विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन मजबूती को लेकर सदस्य अभियान चला संगठन को मजबूती की विधायक राय ने कार्यकर्त्ताओं को कई अहम् निर्देश दिए। पार्टी में बदलाव की मांग करते हुए कार्यकर्त्ताओं ने जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह की पार्टी के प्रति उदासीन रवैया से अवगत कराया।

इस पर जल्द ही पार्टी के आलाधिकारी को अवगत करा बदलाव का कार्यकर्त्ताओं को भरोसा दिलाया। स्वागत करने वाले कार्यकर्त्ताओं में हैदर अली, अंजनी कुमार सिंह, मुन्ना घोष, सजल मंडल सहित सामाजिक नेता विजय कुमार सोनी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *