Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद के गांव कूड़ामीरपुर में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

तेंदुआ

-ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की

मुरादाबाद, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव कूड़ामीरपुर में शुक्रवार को फिर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग करते हुए ग्रामीणों व किसानों को सतर्क किया है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। यहां कुछ दिन पहले भी तेंदुआ दिखाई दिया था।

छजलैट क्षेत्र के गांव कूड़ामीरपुर निवासी किसान मोहित कुमार के खेत में को किसानों ने एक तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उस स्थान को देखा, जहां तेंदुआ दिखाई दिया था। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग भी की और ग्रामीणों व किसानों सतर्क करते हुए अकेले खेतों पर न जाने, लाठी-डंडे लेकर खेतों पर समूह के रूप में जाने की सलाह दी।

——————————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *