Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

उपराज्यपाल सिन्हा ने अखनूर के कछरियाल में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का किया अनावरण

उपराज्यपाल सिन्हा ने अखनूर के कछरियाल में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का किया अनावरण

जम्मू, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विजय दिवस के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज अखनूर के कछरियाल में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का अनावरण किया। उपराज्यपाल ने 1971 के युद्ध में अपने शौर्य और बलिदान से देश को गौरवान्वित करने वाले शहीदों, सैनिकों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युद्ध के दिग्गजों और वीर नारियों को सम्मानित किया और राष्ट्र के लिए उनके साहस और बलिदान को सलाम किया।

उपराज्यपाल ने कहा कि कछरियाल की भूमि न केवल ऐतिहासिक महत्व रखती है बल्कि यह देशवासियों के लिए एक पवित्र भूमि भी है क्योंकि इस स्थान का हर इंच उन बहादुर सैनिकों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है जिन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों में राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उपराज्यपाल ने व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा को 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ को स्थापित करने के इस अत्यंत सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल में उल्लेखनीय योगदान के लिए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की भी सराहना की। हमारा प्रिय और विजयी तिरंगा विश्व में शान से लहराता रहे। हमारा तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, हमारे आत्मसम्मान और बलिदानों एवं शहादतों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के महान सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें।

इस अवसर पर उत्तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा, जीओसी व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) मेजर जनरल एचएस बराड़, जीओसी 10 रैपिड ब्रिगेडियर दयानंद शर्मा, कमांडर पल्लनवाला ब्रिगेड मेजर जनरल आशीष कोहली (सेवानिवृत्त), मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया, वरिष्ठ अधिकारी, युद्ध के दिग्गज, वीर नारी और छात्र उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *