Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

व्यक्ति के कर्म से बनता है जीवन : बाबा फुलसंदे वाले

सीएनएस एकेडमी में सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले

मुरादाबाद, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के छजलैट के कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में बुधवार को दूसरे दिन बाबा फुलसंदे वाले का दिव्य सत्संग आयोजित किया गया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि कर्म ही जीवन है। जन्म हमारे हाथ में नहीं है, मगर हमारा जीवन कैसा बनेगा, यह हमारे कर्म पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म सुख और शांति लाते हैं जबकि खराब कर्म दुःख, बाधा और अशांति पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में बाबा ने कहा कि मनुष्य का अधिकार कर्म करने पर है, फल पर कदापि नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवा, दया, सत्य, परोपकार आदि सत्कर्म से मनुष्य का जीवन संवरता है। मनुष्य को क्रोध, लोभ, अहंकार एवं हिंसा आदि से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा के भजन से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन सुंदर सिंह ने बाबा का स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका सिंह ने बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदीप सिंह और कुलदीप सिंह ने भंडारे का आयोजन किया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *