Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

लाइफ सेवियर फाउंडेशन का डाक मुसहरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अररिया फोटो:उद्घाटन

अररिया, 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज के डाक मुसहरी शिव मंदिर प्रांगण में लाइफ सेवियर फाउंडेशन की ओर से शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मुफ्त चिकित्सीय परामर्श लिया।चिकित्सीय परामर्श के अनुसार संस्था की ओर से उपलब्ध दवाओं को भी जरूरतमंदों को मुफ्त में दिया गया।

शिविर का उद्घाटन विधायक मनोज विश्वास, एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, बीडीओ,बीपीआरओ आदि के द्वारा किया गया।आयोजन में विशेष रूप से प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान,कारोबारी विजय प्रकाश का सहयोग रहा।

चिकित्सक के रूप में डॉ प्रीति प्रभा और डॉ मनीष कुमार दास ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मौके पर रजत रंजन,संस्था के अध्यक्ष मनीष राज, दीपक कुमार, अवतार कुमार, परवेज आलम, सरपंच मनोज मेहता, पिंटू मेहता, मिंटू, रूबी कुमारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *