Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लोजपा ने देवेश कुमार सिंह एडवोकेट को बनाया स्नातक विधान परिषद सदस्य का प्रत्याशी : गणेशदत्त गिरि

प्रत्याशी घोषणा करते पार्टी के लोग

उरई, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने गुरुवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी। स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए इलाहाबाद झांसी खंड से देवेश कुमार सिंह काे प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि, शहर कालपी रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान लोकजनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी गणेशदत्त गिरि ने बताया कि प्रदेश में अगले वर्ष के अंत में विधान परिषद में शिक्षक कोटे की छह और स्नातक कोटे की पांच सीटें रिक्त होने जा रही हैं। इनके लिए वर्तमान में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए इलाहाबाद झांसी खंड से देवेश कुमार सिंह एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि मुझे जो पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौंप गई है। उस पर में खरा उतारने का प्रयास करुंगा। अभी तक क्षेत्र में सत्तर हजार से अधिक फार्म वितरित कर चुका हूँ। आगे भी स्नातक क्षेत्र के सभी जिलों में पहुंचकर मतदाता बनवाने का कार्य कर रहा हूं। इससे पहले प्रत्याशी देवेश कुमार सिंह एडवोकेट, झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी का जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह परिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम अली शाह आदि दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *