Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

लोन डिफाल्टर ने बैंक में किया हंगामा

थाना के बाहर खड़े लोग

भागलपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल कार्यालय में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोन डिफॉल्टर युवक अचानक बैंक परिसर में घुस आया और मैनेजर से बदतमीजी करने लगा। बताया जा रहा है कि लोन डिफॉल्टर मोहम्मद गुड्डू सीधे बैंक के रीजनल कार्यालय पहुंचा और मैनेजर अजय कुमार के चैंबर में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।

आरोप है कि इस दौरान उसने मारपीट की और मौके से भागने की भी कोशिश की। घटना के दौरान शोर सुनकर मौके पर मौजूद बैंक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मोहम्मद गुड्डू को पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत जोगसर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

बैंक कर्मियों ने बताया कि मोहम्मद गुड्डू ने बैंक से लोन लिया था। लेकिन लंबे समय से उसका भुगतान नहीं कर रहा था। इसी कारण मंगलवार को बैंक कर्मियों द्वारा उसके घर पर डिफॉल्टर नोटिस चस्पा किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर मोहम्मद गुड्डू ने आज इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल थाने में बैंक कर्मी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *