Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नलकूप भवन में लगी आग से लाखों का नुकसान

नलकूप में लगी आग से लाखों का नुकसान

लापरवाही से जेई पर उठे सवाल

हमीरपुर, १ अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा विकास क्षेत्र के भौली गांव में बुधवार दोपहर एक किसान के निजी नलकूप में आग लग गई। इस हादसे में 90 हस्ती पाइप, स्टार्टर, केबल समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

पीड़ित किसान यशेंद्र उर्फ बलकरन सिंह ने बताया कि उनके नलकूप का ट्रांसफार्मर कुछ दिनों से खराब था और 11 हजार वोल्ट की सप्लाई दे रहा था। इस खराबी की वजह से पूर्व में लाइनमैन कामता को भी करंट लग चुका था। यशेंद्र का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना व्हाट्सऐप और फोन के माध्यम से कई बार जूनियर इंजीनियर (जेई) को दी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनकी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय नलकूप पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। किसान का कहना है कि इस अग्निकांड में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। कुरारा थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि निजी नलकूप में आज आग लग गई थी। सूचना पर जांच कराई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *