Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पुलिसकर्मी के फ्लैट में लगी आग से लाखों का नुकसान

आग से जला सामान

बागपत, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यूपी डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी के मकान में शनिवार सुबह आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी।

खेकड़ा की एनबीसीसी कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब नौ बजे तीसरी मंजिल पर गौतमबुद्धनगर के रहने वाले यूपी डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी भारत के फ्लैट में आग लग गई। भारत की पत्नी ओमीता बच्चों को स्कूल बस में छोड़ने के लिए गई थी, तभी अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तक तक करीब तीन लाख रुपयों का घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। आग बुझाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

अग्निशमन अधिकारी प्रभाकर केन्तुरा ने शनिवार को बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। तीन लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *