मगध में कमल खिल चुका है, अब अवध में भी खिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ,16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को पीडीए के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि ‘सपा बहादुर अखिलेश यादव का तथाकथित पीडीए न ज़मीन पर है और न ही जनमानस में। कार्यकर्ताओं के नाम पर सपा के पास वही पुराना गुंडे, माफियाओं और अपराधियों का कुनबा है, जिसे जनता बार-बार सिरे से ख़ारिज कर चुकी है। मगध में कमल खिल चुका है, अब अवध में भी कमल खिलेगा और 2027 में यह और अधिक प्रचंड होगा। पंचर साइकिल के साथ सपा का सैफ़ई लौटना तय है।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन



