Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मप्र के सीएम ने राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के घर पहुंच कर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति
घर से निकलते हुए मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव लोगो से मिलते हुए
मुख्यमंत्री मोहन यादव परिजनों से मुलाकात करते हुए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता स्वर्गीय सवधू यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए

जौनपुर,15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को 1:38 बजे राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के घर आयोजित तेरहवीं में समसपुर पनियरिया में 3 घंटे बिलम्ब से पहुंचे और उनके पिता स्वर्गीय सवधु यादव के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दिया।

इसके बाद वह सीधे घर के अंदर उनकी माता रजपत्ती समेत परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बधाते सांत्वना दी और सहयोग का भरोसा दिया। करीब आधे घंटे तक परिजनों से मुलाकात के बाद वह घर के बाहर निकले, उन्होंने पुलिस रस्सी घेरा के अंदर होकर वहां मौजूद भीड़ व कार्यकर्ताओं से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उसके बाद पंडाल में जाकर लोगों से अभिवादन कर जनप्रतिनिधियों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं महाकाल की धरती से हूं और बाबा विश्वनाथ की धरती पर आया था, यहां दर्शन पूजन के बाद अपने मित्र राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आया था और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और सीधे चलते बने।

हालांकि मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधे फॉर्च्यूनर कार में बैठकर हेलीपैड स्थल की ओर रवाना हो गये। जहां करीब 2.15 पर वह हेलिकॉप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये। इसके पूर्व हेलीपैड स्थल पर भाजपा के नेताओं जनप्रतिनिधियों विधायकों से मुलाकात की।

पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्द थी, जिससे कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होने पाई। गिरीशचन्द्र यादव से व्यक्तिगत बात करके उन्होंने सांत्वना देते हुए दुःख जताया। उधर हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, एसडीम सदर, विधायक रमेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर हरिश्चंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा नेता राजदेव यादव मौजूद रहे ।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *