मप्रः राज्यपाल पटेल आज इंदौर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल (फाइल फोटो)

इंदौर, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज गुरुवार को इंदौर के एक दिवसयीय प्रवास पर आ रहे हैं. वे यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पटेल सुबह 11 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट इंदौर आएंगे और यहां से 11.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे. वे यहाँ ग्रैंड हॉल में आयोजित न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के 73वे वार्षिक सम्मेलन एनएसआईकॉन 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे. राज्यपाल पटेल दोपहर 3 बजे उज्जैन रोड पर स्थित वैष्णव इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मुरारीलाल तिवारी गौशाला का भ्रमण करेंगे. वे शाम 4 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment