Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः पर्यटकों के लिए खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, हाउसफुल रही बुकिंग

पर्यटक टाईगर रिजर्व जाते हुए

पन्‍ना, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन महीने तक टाईगर रिजर्व बंद रहने के बाद पुनः एक अक्टूबर से पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जिसके लिए टाईगर रिजर्व ने सारे प्रबंध किये थे। प्रथम दिवस मात्र सुबह का पर्यटन कराया गया पर आज फुल हाउस रहा। जितनी क्षमता है, उतने टूरिस्ट घूमने के लिए पहुंचे। लोगों को जंगल के राजा के दर्शन का इंतजार था इसी उत्साह से टूरिस्ट पहुंचे थे। मडला, हिनौता, और अकोला गेट सीट टूरिस्ट ने प्रवेश किया।

फील्ड डायरेक्टर नरेश यादव ने बताया कि हमारे पर्यटन सीजन का शुभारंभ हो गया है। हमने सुबह से टूरिस्ट की आगमन का की तैयारी कर रखी थी सुबह 5.00 बजे विधिवत ओपनिंग सेरिमनी कर टूरिस्ट को प्रवेश दिलाया आज सभी गेट फुल थे। विदेशी सैलानी भी शेयरिंग की पोजीशन पर टाइगर रिजर्व भ्रमण करने आए हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व पर एक नजर-पन्ना टाइगर रिजर्व स्थापना का इतिहास जटिल है, जिसमें 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का गठन, किया गया इसके बाद पन्ना राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद विधायक लोकेंद्र सिंह की प्रयास 1994 में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला। 2009 में टाईगर रिजर्व पूरी तरह से बाघ विहीन हो गया। फिर 2009 से शुरू हुए बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम के तहत नए बाघों को लाकर उनकी आबादी को सफलतापूर्वक फिर से स्थापित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *