बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, कई शहरों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा Madhya Pradesh

भोपाल, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh में ठंड सितम ढा रही है. उत्तर भारत के राज्यों की बर्फीली पहाड़ियों से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे प्रदेश काे भीषण ठंड की चपेट में ले रखा है. जिसके असर से Madhya Pradesh पिछले कई दिनों से भीषण शीतलहर की चपेट में है. Monday प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . माैसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल के लिए कोल्ड वेव अलर्ट, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है. हालात ऐसे हैं कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है.

दिन में भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में कोल्ड वेव का असर है. भोपाल में पिछले 4 दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के मध्य में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 213 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं. मौसम केंद्र का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा.मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि ठंड बढ़ने का मुख्य कारण एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है, जो अपर साइक्लोन सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर रुका हुआ है. साथ ही, 13 दिसंबर से एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से हवाओं का रुख बदलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 11 दिसंबर तक अधिकांश जिलों में ठिठुरन जारी रहने के आसार हैं.

भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, शहडोल में मंगलवार को कोल्ड वेव और नरसिंहपुर में कोल्ड डे का असर रहेगा. वहीं, कई शहरों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. साेमवार काे शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा. यहां तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 5.2 डिग्री रहा. उमरिया में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 6 डिग्री, नौगांव में 6.5 डिग्री, रायसेन में 7 डिग्री, खजुराहो में 7.4 डिग्री, रीवा में 7.5 डिग्री, मलाजखंड में 7.8 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री तापमान रहा. इसी तरह शिवपुरी में 8 डिग्री, बैतूल-सतना में 8.2 डिग्री, दमोह में 8.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 9 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री, खंडवा-सीधी में 9.4 डिग्री और गुना में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a Comment