माटीगाड़ा में बनेगा महाकाल मंदिर, मेयर ने किया साइट निरीक्षण

अधिकारियों से बात करते मेयर गौतम देव

सिलीगुड़ी, 04 दिसंबर

(Udaipur Kiran) . सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा क्षेत्र में महाकाल मंदिर का निर्माण किया जाएगा. इसकी घोषणा Chief Minister ममता बनर्जी ने अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान की थी. इसी को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को मेयर गौतम देव ने मंदिर निर्माण के लिए तय की गई जमीन का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ डिप्टी मेयर रंजन सरकार, बोरो चेयरमैन, नगर निगम के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि पिछले अक्टूबर में Chief Minister ममता बनर्जी उत्तरकन्या में बैठक के बाद माटीगाड़ा की लगभग 14.41 एकड़ भूमि पर महाकाल मंदिर निर्माण की घोषणा की थी. यह परियोजना वेस्ट बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत शुरू की जाएगी.

निरीक्षण के बाद मेयर गौतम देव ने पत्रकारों को बताया कि स्थान का सर्वे पूरा हो चुका है. जमीन साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही महाकाल मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी.

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a Comment